Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: सहरसा में युवक की हत्या, घर से निकलते ही पड़ोसी ने धारदार हथियार वार कर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 17, 2024

Bihar News: सहरसा में युवक की हत्या, घर से निकलते ही पड़ोसी ने धारदार हथियार वार कर मार डाला


सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की शनिवार की सुबह हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू की। वही हत्या के आरोपी जयप्रकाश भगत को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कांप गांव निवासी बनारसी भगत के पुत्र मुकेश भगत के रूप में हुई। वह अपने घर से निकल कर बाहर निकला थ। अचानक पूर्व से घात लगाए जयप्रकाश भगत ने उस पर धारदार हथियार (दबिया) से प्रहार कर दिया। जयप्रकाश भगत ने मृतक मुकेश भगत के सिर और शरीर पर दबिया से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
Trending Videos



पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों के अनुसार वह नित्य सबेरे उठ कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर खेत की ओर जाता था। शनिवार को भी वह निकला कि पड़ोसी ने उसकी हत्या धारदार हथियार से मारकर कर दिया गया है। मारने वाला उसका पड़ोसी जयप्रकाश भगत है। लोग उसे मानसिक तौर पर बीमार बता रहे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद गांव में लोग अचंभित हैं। लोगों ने कहा पुलिस इस मामले में गंभीरता से ले और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करे।  
विज्ञापन



मानसिक रूप से बताया जा रहा है विक्षिप्त
सौर बाजार थानेदार अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूर्व में भी एक व्यक्ति पर हमला कर चुका है। वही एक बार हाथ में बंद बैंक का दरवाजा खटखटा रहा था। वह बोरा लेकर बोल रहा था जो प्रधानमंत्री इसके लिए उसके खाता में पैसा भेजा है। जो उसे चाहिए। इसके बाद उसे थाना लाया गया था और उसकी भाई को इलाज कराने का हिदायत दिया गया था