बीते दो जुलाई को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर निवासी पतरघट उप प्रमुख दिनेश प्रसाद यादव के घर में मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर ने रूपया सहित जेवरात और मोबाइल फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले और चोरी मामले का नामजद अभियुक्त रुपनगरा निवासी जावेद चोरी किए मोबाइल फोन से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि दो अगस्त को प्रखंड के कार्य के लिए पतरघट चला गया था। जबकि एएनएम का कार्य करने वाली पत्नी अपनी ड्यूटी पर चली गई। लेकिन भूलवश पीछे वाली गेट का ताला लगाना भूल गई। इसी का फायदा उठाकर जाकिर घर में घुस गया और बक्सा तोड़ कर पचास हजार रुपए, तीस हजार रुपये का चांदी का जेवरात, गोदरेज से मोबाइल फोन सहित 15 हजार रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि जाकिर पहले घर में मजदूरी का कार्य कर चुका था। लेकिन इधर कुछ दिनों से चोरी किए मोबाइल फोन से गलत वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है। पीड़ित के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
