बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ लगातार हो रही घटना को लेकर मधेपुरा में राजद महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च शहर के थाना चौक से शुरू होकर शंकर चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कैंडल मार्च का नेतृत्व राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन देवी कर रही थी। मौके पर राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष गीत यादव ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि अब महिलाएं घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही है। लगातार महिलाओं के साथ दरिंदगी हो रही है। कोलकाता में महिला डॉक्टर और बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। ऐसे दरिंदों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुका है। लूट, हत्या, दुष्कर्म आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं, लेकिन अभी जो ऐसी घटनाएं होती रहती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। इस वजह से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है।
विनीता भारती ने कहा कि सरकार अगर सरकार जल्द इन घटनाओं पर रोक नहीं लगती है, तो राजद की ओर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कैंडल मार्च में
महिला प्रदेश उपाध्यक्ष गीता यादव,महिला अध्यक्ष सहरसा गुंजन देवी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष रेखा झा,महिला जिला महासचिव प्रीतम कुमारी,रमेश झा महिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी,पूर्व विधायक अरुण यादव, जिलाध्यक्ष मैo ताहिर, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,प्रधान महासचिव गोविंद दास तांती, कौशल यादव, पवन शर्मा, रंजय यादव,छात्र जिला अध्यक्ष धीरज सम्राट, छात्र विधानसभा अध्यक्ष विकास सुंदर,ओर तमाम राजद के बड़े नेता सामिल हुए।
