Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाश गिरफ्तार:मधेपुरा में अपराधियों के पास से कट्टा-गोली बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 22, 2024

MADHEPURA/अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाश गिरफ्तार:मधेपुरा में अपराधियों के पास से कट्टा-गोली बरामद


मधेपुरा पुलिस ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 3 बदमाशों को अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। सभी बदमाशों को रतवारा थाना क्षेत्र के हरजोड़ा से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय, पटना एवं कोसी क्षेत्र डीआईजी के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण के लिए मधेपुरा पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर 21 अगस्त को शाम करीब 5 बजे उनके नेतृत्व में रतवारा थाना क्षेत्र के हरजोड़ा गोदाम के पास छापेमारी कर 3 बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

 - Dainik Bhaskar

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि गिरफ्तार बदमाशों की सूची में रतवारा थाना क्षेत्र में हरजोड़ा घाट वार्ड सात निवासी वंशी पासवान के बेटे लक्ष्मण पासवान, गंगापुर लूटना टोला वार्ड-14 निवासी त्रिवेणी पटेल के बेटे नीतीश कुमार एवं हरजोड़ा घाट वार्ड-15 निवासी सुभाष मंडल के बेटे किशन मंडल शामिल है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना बदमाशों के पास से एक देसी बंदूक, एक पिस्टल, देसी मास्केट, 2 मिसफायर गोली, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के विरुद्ध रतवारा थाना में एक केस दर्ज है। अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।