Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; मच गई चीख पुकार, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 5, 2024

BIHAR/बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; मच गई चीख पुकार, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


किशनगंज से पूर्णिया जा रही बस भीषण हादसे का शिकार बन गई। जब खगड़ा ओवरब्रिज पर बस में अचानक आग लग गई। और फिर आग का गोला बन गई। जिसमें कई लोग झुलस गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार में चलती बस बनी आग का गोला; मच गई चीख पुकार, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के किशनगंज जिले में यात्री बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में चीख पुकार मच गई। आनन-फाफन में यात्रियों ने कूद से जान बचाई। इस घटना में कई लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों के बस से बाहर निकलने के बाद आग और भीषण हो गई। और आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची, और आग पर काबू पाया है। बस समीर ट्रेवल्स की बताई जा रही है। खगड़ा ओवरब्रिज पर ये हादसा हुआ। बस किशनगंज से पूर्णिया जा रही थी।