Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: घोड़ासहन के व्यवसायी को गोली मार कर लूटने वाला मुख्य आरोपी सहरसा से गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 1, 2024

SAHARSA: घोड़ासहन के व्यवसायी को गोली मार कर लूटने वाला मुख्य आरोपी सहरसा से गिरफ्तार


जिले में घोड़ासहन के हिंदुस्तान यूनिलीवर एजेंसी के संचालक प्रसिद्ध व्यवसायी सुजीत जायसवाल की गोली मारकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूट मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों को पुलिस ने सहरसा से गिरफ्तार किया है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शहर के अहमद नगर के समीप सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी सुजीत जायसवाल की गोली मारकर लूट को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितेश यादव एवं राहुल यादव को सहरसा से गिरफ्तार किया गया है। 

नितेश यादव जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी का निवासी है, जबकि राहुल यादव ढाका थाना क्षेत्र के विश्वभरपुर का निवासी है, जो झरौखर थाना के बरौखर गाँव मे रहता था। दोनों अपराधियों से आवश्यक पूछताछ की चल रही है। वहीं इस कांड में शामिल अन्य युवकों को भी पुलिस चिन्हित किया है। इसके साथ ही अन्य कई संदिग्ध पुलिस के रडार पर है।