Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 8 लाख 63 हजार रुपया लूटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 11, 2024

SAHARSA:दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 8 लाख 63 हजार रुपया लूटा


सहरसा में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया और 8 लाख 63 हजार रुपया लूट कर फरार हो गए। इस हमले में फाइनेंस कर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करया।


यहां घायल का इलाज जारी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा के पास की है। घटना को लेकर घायल फाइनेंस कर्मी राजनंदन कुमार ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में काम करता है। इनका काम लोन देना और कलेक्शन करना है। वह आज अपने घर रहुआ तुलसियाही से कलेक्शन का पैसा बैग में रखकर आ रहा था।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उस पर चाकू से हमला कर बैग में रखे 8 लाख 63 हजार रुपया लूट कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आज तकरीबन 10 बजे एक सूचना मिली कि राजनंदन कुमार पिता महेंद्र मिस्त्री, जो रहुआ तुलसियाही के रहने वाले हैं।

अस्पताल में घायल के साथ पुलिसकर्मी।
यह स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करते है। इनके साथ लूट की घटना हुई है। इन्हें घायल कर दिया है। प्रथम जानकारी मिली है कि कलेक्शन कर पैसा 10 दिनों से इन्होंने अपने घर पर रखा हुआ था। आज पैसा लेकर हकपाड़ा ऑफिस के लिए निकले थे।

यहां रास्ते में इनके साथ लूट की घटना हो गयी है। पुलिस सभी पॉइंट पर काम कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।