Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मधेपुरा में महिला की गला रेत कर हत्या, शव झाड़ियों से बरामद; खेत से काम कर लौट रही थी घर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 20, 2024

MADHEPURA:मधेपुरा में महिला की गला रेत कर हत्या, शव झाड़ियों से बरामद; खेत से काम कर लौट रही थी घर


मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सुखासन वार्ड आठ निवासी पांडव यादव की पत्नी रीता देवी (40) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे रीता देवी कामत से काम कर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने उसे पकड़ कर गला रेत कर झाड़ी में फेंक दिया। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मृतका के भतीजे नीतीश कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम उनकी चाची कामत पर मकई खेत से काम कर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सुखासन-खोपैती रोड पर पुलिया के पास बदमाशों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला सका।



उन्होंने बताया कि सुबह को सुखासन पुलिया के पास चप्पल और कान की बाली मिली। वहीं, पास में ही पुलिया के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिर घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी प्रवेंद्र भारती और थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतका की दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी ऋचा कुमारी (18) और छोटी बेटी मीठी कुमारी (16) की है। वहीं, बेटा गोलू कुमार और मंकु कुमार है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।