Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व किसान चौपाल का आयोजन किया गया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 10, 2024

SUPAUL:प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व किसान चौपाल का आयोजन किया गया।


पप्पू मेहता की रिपोर्ट/सुपौल।
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व किसान चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिबत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी पूनम कुमारी, बीडीओ अशोक कुमार परियोजना उपनिदेशक आत्मा मनोज कुमार वैज्ञानिक डॉ शशिप्रकाश विश्कर्मा,डॉ अनिल कुमार किसान सलाहकार सह संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार पप्पू ने दीपप्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम से पूर्व आगत अतिथियों का बुके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ बिनोद कुमार तथा मंच संचालन पप्पू मेहता ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते डीएओ पूनम कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की शतप्रतिशत लाभ आप तक पहुँचे इसके लिए कटिबद्ध हुँ।साथ ही उन्होंने किसानों के स्वास्थ्य को सही रखने हेतु मोटे अनाज की पैदावार अधिक हो,इसे लगाने पर जोड़ दिया।बीडीओ अशोक कुमार,एबं वैज्ञानिक द्वय ने भी किसानों रसायनिक खाद का कम प्रयोग कर जैविक खाद का उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिला में पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा है इसलिए इस बार जागरूकता ला कर मतदान की प्रतिशत बढ़ाया जाय।कार्यकम के दौरान उपस्थित किसानों को मतदाता शपत भी दिलाया गया।इस मौके पर बीटीएम गिरीश नंदन,एटीएम सवेश कुमार,लेखापाल अंजीत कुमार,बुलबुल कुमारी कृषि समन्वयक आशीष कुमार,किसान सलाहकार बिपिन कुमार जयप्रकाश कुमार,बिनोद कुमार,चंदन कुमार नंदकिशोर कुमार बिजय कुमार,सुमन कुमार,राजनंदन यादव बिसेस्वर मेहता आदि मौजूद थे