Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:प्रधानाध्यापक श्याम मंडल सुमन के द्वारा सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 9, 2024

SUPAUL:प्रधानाध्यापक श्याम मंडल सुमन के द्वारा सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।


पप्पू कुमार मेहता/छातापुर (सुपौल) छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय पंचायत स्थित मध्य बिद्यालय कोरियानी में प्रधानाध्यापक श्याम मंडल सुमन के द्वारा सोमबार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।आयोजित समारोह में वर्ग 1 से 8 तक के वर्ग वार प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान लाने बाले छात्रों को अभिभावक की उपस्थिति में प्रगति पत्रक व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।मौके पर प्रधानाध्यापक श्याम मंडल सुमन ने कहा कि विभागीय निदेश के आलोक में वार्षिक परीक्षा फल अभिभावकों के उपस्थिति में भव्य समारोह आयोजित कर दिया जाना है ।उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा फल सफल रहा।शतप्रतिशत बच्चे सफल हुए। उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से बिद्यायल आने पर जोड़ देते हुए कहा कि बच्चों को इस तरह से सम्मान व पुरस्कार मिलने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति ललक बढ़ती है उन्होंने बच्चों को लग्न व मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया।कक्षा में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले बच्चों को पुरस्कार दिया।पुरस्कार पा कर बच्चे काफी खुश हुए।इस मौके पर शिक्षक बंशीलाल यादव,रंजना सिंहा, निर्मला कुमारी,रानी कुमारी संगीता कुमारी परशुराम कुमार प्रियज कुमार सिंह,शरीक अब्दुल्ला,बिद्यान्द यादव,अभिनव कुमार,अशोक चौधरी मुरली मेहता सचिब पूनम देवी मौजूद थे।