Kosi Live-कोशी लाइव Supaul:वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन 2024 में सफल छात्रों को समारोह आयोजित कर प्रगति पत्र,प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 6, 2024

Supaul:वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन 2024 में सफल छात्रों को समारोह आयोजित कर प्रगति पत्र,प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया


छातापुर (सुपौल) छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित प्रथिमिक बिद्यालय यादव राम टोला नरहैया बिद्यालय परिसर में शनिवार को वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन 2024 में सफल छात्रों को समारोह आयोजित कर प्रगति पत्र,प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण,अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।एचएम कंचन कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी शशिप्रभा कुमारी सफल बच्चे को प्रशस्ति पत्र व मेडल देते हुए कहा कि आज के ये बच्चे देश का भविष्य है बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने एबं सँवारने में शिक्षको की बड़ी भूमिका होती है जो इस बिद्यायल के शिक्षकगण लगातार कोशिश कर रहे है तथा अपने उद्देश्य में सफल भी हो रहा है।उन्होंने बच्चों को हौसला आपजाहि करते हुए अभिभावकों से अनुरोध किया कि आप अपने बच्चे को नियमित रूप से ड्रेस कोड का पालन करते हुए प्रतिदिन विद्यालय भेजे। बीईओ ने बिद्यालय के एचएम कंचन कुमारी समेत बिद्यायल परिवार के द्वारा किये गए कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा किया। बीपीएम नीतीश कुमार ने भी सफल छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना किया ।एचएम कंचन कुमारी ने भी मेडल देते हुए कहा की बिद्यालय के बेहतर बिकास व शेक्षणिक वातावरण बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हूँ।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि बच्चे का पहला गार्जियन उनके मातापिता होते है इसलिए अपने घर पर कम से कम आधा घंटा समय अपने बच्चे को दे,उनके स्कूल में दिए गए होम वर्कको चेक करे तथा अपने से भी पढ़ाई के संदर्भ में बातचीत करे तो निश्चित रूप से आपके बच्चे अच्छे परिणाम लाएँगे। सहायक शिक्षक के फैज अहमद संचालन में आयोजित समारोह में बच्चे ने नृत्य,संगीत,डांस ,कबिता आदि की शानदार प्रस्तुति दी।इस मौके पर ज्योति ठाकुर एबं रानीकुमारी दास ने स्वागत गान गायी।वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन में वर्ग 1 में प्रथम अध्यक्षी कुमारी, द्वितीय कल्पना कुमारी तथा तृतीय बबली कुमारी व रानी कुमारी,
वर्ग 2 में प्रथम लेवेश कुमार,द्वितीय दीक्षा कुमारि तृतीय ईशा कुमारी , वर्ग 3 में प्रथम प्रिंस कुमार ,द्वितीय सुशांत कुमार तृतीय पांडव कुमार तथा वर्ग 4 में प्रथम अदिति कुमारी,द्वितीय अर्चना कुमारी तथा अभिलेश कुमार को तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व मेडल दिया गया। इस दौरान सहायक शिक्षिका पिंकी कुमारी चंचल कुमारी पिंटू कुमार आदि मौजूद थे।इस दौरान विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था ।