Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa/बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, सदर अस्पताल में घुसकर युवक को मारी गोलियां, मौके पर मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 11, 2024

Saharsa/बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, सदर अस्पताल में घुसकर युवक को मारी गोलियां, मौके पर मौत


सहरसा: बिहार के सहरसा सदर अस्पताल परिसर में आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक नगर निगम सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. युवक कील पहचान मनोज मल्लिक के बेटे ऋषव मल्लिक के रूप में हुई है, जिसे अपराधियों ने बेहद नजदीक से सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.



अस्पताल परिसर में मारी गोली:गोली की आवाज सुनते और खून से लथपथ ऋषव को देख कर परिजन सहित आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं अस्पताल के मरीज उनके परिजन और स्थानीय लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. 21 वर्षीय ऋषव के पिता बताते हैं कि रात में उनका बेटा अपने घर पर सोया था, सुबह वह अपने घर से निकला और अस्पताल के शौचालय की तरफ जा रहा था तभी उसकी हत्या कर दी गई.

"मेरा बेटा घर पर रात को सोया था और सुबह उठाकर वो अस्पताल के शौचालय की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी."-मनोज मल्लिक, मृतक के पिता

मामले की जांच में जुटी पुलिस: घटना से आक्रोशित लोगों को शांत कराने और मामले की जांच के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की है. सहरसा सदर थाना एसआई खुशबू कुमारी का कहना है कि "जांच चल रही है. अभी इस घटना के पीछे के कारण का कोई पता नहीं चल सका है."