Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa:महिला प्रिंसिपल ने परिजन से मांगे 100 रुपए, वीडियो वायरल:प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की कही बात, जेमहरा पंचायत का मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 11, 2024

Saharsa:महिला प्रिंसिपल ने परिजन से मांगे 100 रुपए, वीडियो वायरल:प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की कही बात, जेमहरा पंचायत का मामला

सहरसा में महिला प्रिंसिपल की ओर से ​सर्टिफिकेट के नाम पर छात्र के परिजन से 100 रुपए की मांग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पतरघट प्रखंड के जेमहरा पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय भरना टोला की बताई जा रही है।


सरकारी स्तर पर स्कूली व्यवस्था में सुधार की जितनी भी दावा की जाती हो। लेकिन धरातल पर खोखला साबित दिख रहा है। इन दिनों हो रहें एक वायरल विडियो से मामला सामने आया है। पतरघट प्रखंड के जम्हरा पंचायत स्थित एनपीएस भरना टोला के प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को सर्टिफिकेट देने के एवज में ₹100 लिए जाने का मांग कर रही हैं। उक्त स्कूल का प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी द्वारा पैसे मांगने का सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहें वायरल वीडियो की पुष्टि हमारे चैनल के द्वारा नहीं किया जा रहा है। एक तरफ सुवे के मुखिया नीतीश कुमार भ्रष्टाचार समाप्त करने और जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। तथा शिक्षा विभाग में सुधार के लिए के.के. पाठक का आदेश निर्देश का प्रभाव कई ग्रामीण स्कूलों में नहीं के बराबर दिख रहा है। आये दिन सरकारी स्कूल से अवैध उगाही की खबर आते रहती है। क्या पतरघट प्रखंड क्षेत्र के एनपीएस जम्हरा भरना टोल के प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी द्वारा ₹100 की मांग किये जाने की सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहें विडियो वायरल के मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किया जाना संभव है। या मामले को इधर उधर कर रफा-दफा कर दी जाएगी। अपने आप में सवाल खड़ा कर रखा हैं। जबकि वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा और सुना जा रहा है कि किस तरह से ₹100 मांगा जा रहा है। रिश्वतखोरी का मामला कैमरा में कैद हुआ। दरअसल एक युवक ने सर्टिफिकेट लेने पहुंचा था जहां पर युवक से प्रधानाध्यापिका गुड्डी के द्वारा ₹100 की मांग की जा रही थी। युवक द्वारा प्रधानाध्यापिका का विडियो को खुफिया कैमरे में कैद कर लिया। प्रधानाध्यापिका गुड्डी के द्वारा उक्त युवक से ₹100 की मांग की गई। युवक ने बताया मैडम ₹60 पहले हम दे चुके हैं। मैडम ने बोली ₹40 और दे दो सर्टिफिकेट मिल जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास की जारी है‌‌। इसके बावजूद भी भ्रष्ट कर्मियों और अधिकारियों द्वारा अवैध उगाई जारी है। अब देखना है कि इस प्रधानाध्यापिका के द्वारा उगाही का वीडियो वायरल होने के मामले में विभाग के द्वारा क्या कार्रवाई किया जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच किया जा रहे हैं सही पाएं जाने पर विभाग के द्वारा कारवाई की जाएगी।