कोशी लाइव/राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट।
घैलाढ़(मधेपुरा) प्रखण्ड के श्रीनगर पंचायत के जदयू के पूर्व पंचायत अध्य्क्ष स्व.चन्देस्वरी मेहता के प्रथम पूण्य तिथि मनाया गया। स्व.मेहता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण करते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें याद किये तथा श्रधांजलि अर्पित किए।स्व. मेहता के छोटे भाई शिक्षक अशोक कुमार मेहता के अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे वक्ताओं ने कहा कि स्व.चन्देस्वरी मेहता ईमानदार व नेक दिल इंसान थे।वो हमेशा सुंदर समाज के निर्माण के लिए ही तत्यपर रहते थे।गरीबो की सेवा करने में कभी पीछे नही हटते थे।अध्य्क्ष बिसेस्वर मेहता उपमुखिया चंदन यादव ने कहा की चन्देस्वरी बाबू के दिल मे छल कपट नही थे वे सरल व नेकदिल इंसान थे।उनके भांजा पत्रकार पप्पू मेहता ने सभा को सम्बोधित करते हुए स्वर्गीय चन्देस्वरी मेहता के व्यक्तित्व व कृतित्व की विस्तार से चर्चा किये।इस मौके पर जदयू नेता कपिलदेव मेहता ब्रह्मदेव मेहता यदुनंदन मेहता,लक्षमण मेहता उनके पुत्र शिक्षक प्रदीप मेहता, ऋतुराज प्रभात कुमार कैलाश मेहता शिक्षक मिथिलेश कुमार पिंकू जागेस्वर मेहता शिक्षक मनोज मेहता वार्ड सदस्य रामचंद्र यादव,मदन कुमार भी पुष्प अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर 24 घंटे रामायण गोष्टि तथा भंडारा का आयोजन किया गया।


