Kosi Live-कोशी लाइव Khagaria:केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में पीएम सूरज पोर्टल के राष्ट्रीय उद्घाटन समारोह के साक्षी बने सैकड़ों जिलावासी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 14, 2024

Khagaria:केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में पीएम सूरज पोर्टल के राष्ट्रीय उद्घाटन समारोह के साक्षी बने सैकड़ों जिलावासी


केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में पीएम सूरज पोर्टल के राष्ट्रीय उद्घाटन समारोह के साक्षी बने सैकड़ों जिलावासी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल उद्घाटन

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। प्रधान मंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का पीएम नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसे ज़िला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह एवं ज़िला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडे की उपस्थिति में सैकड़ों महिलाओं, पुरूषों एवं युवकों ने सीधा प्रसारण कार्यक्रम को देखा तथा भाषण सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग और स्वच्छता कार्यकर्ताओं सहित हाशिए पर रहने वाली समूहों को लक्षित करने वाले विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी किया। यह पहला चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में एक और कदम का प्रतिनिधित्व करती है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने नेशनल एक्शन और मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) के तहत श्रमिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पी किट भी वितरित किए। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के लगभग 500 जिलों में देख और सुनकर लोग लाभान्वित हुए। उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत सहित दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।