Kosi Live-कोशी लाइव Khagaria:डाककर्मियों हेतु "स्टाफ अदालत" 09 अप्रैल को पटना में, 15 मार्च तक करें आवेदन - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 14, 2024

Khagaria:डाककर्मियों हेतु "स्टाफ अदालत" 09 अप्रैल को पटना में, 15 मार्च तक करें आवेदन - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन


डाककर्मियों हेतु "स्टाफ अदालत" 09 अप्रैल को पटना में, 15 मार्च तक करें आवेदन - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में होगी "स्टाफ अदालत"

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बिहार डाक परिमंडल अंतर्गत डाक कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों के प्रत्यक्ष बैठक करके अविलंब निष्पादन करने हेतु मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में आगामी 9 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे पटना स्थित सम्मेलन कक्ष में "स्टाफ अदालत" का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा बिहार के डाक कर्मचारियों को अपनी-अपनी शिकायतें आगामी 15 मार्च तक स्पीड अथवा अथवा निबंधित डाक से भेजना अनिवार्य है। क्योंकि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आगे डॉ वर्मा ने कहा "स्टाफ अदालत" सिर्फ डाक कर्मचारियों के लिए ही आयोजित किया गया है, जिसमें वे अपनी अपनी शिकायतें दर्ज करेंगे। डॉ वर्मा ने बिहार के तमाम डाक कर्मचारियों से अपील किया है कि अपनी अपनी शिकायतें निर्धारित समय के पूर्व ही प्रेषित कर दें ताकि समयानुसार आपकी शिकायतों का निष्पादन किया जा सके।