Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:शराब और 2 बाइक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, 8 लीटर शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 5, 2023

MADHEPURA:शराब और 2 बाइक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, 8 लीटर शराब बरामद


मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया में पुलिस ने छापेमारी कर 8 लीटर देसी शराब और दो बाइक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों तस्कर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि टिकुलिया वार्ड-8 निवासी धनीकलाल सरदार द्वारा शराब की तस्करी किए जाने की सूचना पर एएसआई दीनानाथ सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही दो बाइक पर सवार 3 लोग बाइक लेकर भागने लगे। जिसे जवानों ने दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर कुल आठ लीटर शराब बरामद किया गया। तस्कर धनीकलाल सरदार के साथ श्रीनगर थाना क्षेत्र के सरहद वार्ड तीन निवासी कुन्दन कुमार और रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार करते हुए दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों तस्कर के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।