Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा में लगाई जाएगी शरद यादव की कांस्य की प्रतिमा:12 जनवरी को होगा अनावरण, 7 फीट होगी प्रतिमा की ऊंचाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 5, 2023

मधेपुरा में लगाई जाएगी शरद यादव की कांस्य की प्रतिमा:12 जनवरी को होगा अनावरण, 7 फीट होगी प्रतिमा की ऊंचाई


मधेपुरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शरद यादव की कास्य की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 12 जनवरी को उनके पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रतिमा अनावरण समारोह में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत देश के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।


मंगलवार को मधेपुरा में स्व. शरद यादव के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला ने कहा कि शहर के नया बस स्टैंड के समीप तिराहा पर स्व. शरद यादव की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। कांस्य प्रतिमा की ऊंचाई 7 फीट होगी। इसको लेकर बुधवार 6 नवंबर को शरद यादव के आवास पर कोसी प्रमंडल के तीनों जिले मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है। बैठक में प्रतिमा स्थापना समिति के संरक्षक शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि मधेपुरा शरद यादव का कार्य स्थल रहा है। उन्होंने मधेपुरा के चहुमुंखी विकास के लिए बहुत सारे कार्य किए। मधेपुरा में NH-106 एवं 107, जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बीएन मंडल स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम आदि के निर्माण में उनका सराहनीय योगदान है। मौके पर पूर्व एमएलसी विजय कुमार वर्मा, कमल दास, डॉ. अमरेश कुमार, गोपाल यादव, डॉ. विजेंद्र कुमार, आलोक कुमार मुन्ना, पप्पू कुमार, जय किशोर यादव, भुवनेश्वरी यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।