Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:लव मैरिज के बाद भी पति को मिली बेवफाई! अब अपने 'राजा' के संग फरार हुई प्रिंस की 'राजकुमारी' - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 4, 2023

BIHAR:लव मैरिज के बाद भी पति को मिली बेवफाई! अब अपने 'राजा' के संग फरार हुई प्रिंस की 'राजकुमारी'



संवाद सहयोगी, बरियारपुर (मुंगेर)। थाना क्षेत्र के एकाशी मोड़ गांधीपुर गांव से पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है। इसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने बरियारपुर थाने में दी है।


पीड़ित प्रिंस कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व फरीदपुर जमालपुर निवासी रिया कुमारी से प्रेम विवाह किया था। दो वर्षों के दौरान ही पत्नी को पढ़ाई-लिखाई करवाई। मैट्रिक कक्षा भी पास करवाई।

ब्यूटीशियन का कोर्स भी करवाया

प्रिंस कुमार ने बताया कि मैट्रिक पास करवाने के बाद उसने अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स भी करवाया। वहीं पर वह पहाड़पुर माताडीह निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर के संपर्क में आई।

मोबाइल और ATM कार्ड भी ले गई साथ
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी 24 नवंबर को ब्यूटी पार्लर गई थी और अपने साथ मोबाइल और एटीएम कार्ड भी ले गई थी। उसके बाद से वो नहीं लौटी। वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।