Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का मधेपुरा में शुभारंभ:सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन, मिलेगा 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 5, 2023

MADHEPURA:पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का मधेपुरा में शुभारंभ:सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन, मिलेगा 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि



मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर में लाइफ जंक्शन फाउंडेशन और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन मिथिलेश ठाकुर ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा कि पूरे जिले में 16 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। पुरुषों की नसबंदी कराने पर उन्हें 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। जबकि अस्पताल लाने वाले आशा को विभाग के द्वारा 400 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


साथ ही बताया कि यदि महिला बंध्याकरण कराती है तो उन्हें 2 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि डिलीवरी के तुरंत बाद महिला के द्वारा बंध्याकरण कराया जाता है तो उन्हें भी 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हेल्थ काउंसलर सुधा संध्या ने बताया कि यह पुरुष नसबंदी पखवाड़ा पूरे जिले में मनाया जा रहा है और जिले के सभी स्वास्थ्य के उप स्वास्थ्य केन्द्र में भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

सदर अस्पताल में लाइफ जंक्शन फाउंडेशन टीम के द्वारा कैंप लगाकर परिवार नियोजन के सभी साधनों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस मौके पर डीपीएम प्रिंस कुमार, डिस्ट्रिक्ट अकाउंट मैनेजर राजकिशोर प्रसाद, डीसीएम संजीव सिन्हा, स्वास्थ्य प्रबंधक पीयूष प्रबंधक सहित अन्य मौजूद थे।