घैलाढ़ ओपी के नए अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने संभाला पदभार, कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ कार्रवाई होगी प्राथमिकता
घैलाढ़ (मधेपुरा)। घैलाढ़ ओपी में नए ओपी अध्यक्ष के रूप में कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमलोगों को त्वरित न्याय दिलाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।
नए ओपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अमन-चैन और शांति का माहौल कायम करने के लिए पुलिस बेहतर तरीके से काम करेगी। साथ ही आमलोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी।
वहीं, घैलाढ़ क्षेत्र में नशे के कारोबार और नशेड़ियों पर नकेल कसना नए ओपी अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगी। स्थानीय स्तर पर नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई कितनी प्रभावी रहती है, यह आने वाले समय में सामने आएगा।
कोशी लाइव के लिए मधेपुरा से पप्पू मेहता की रिपोर्ट।