कोशी लाइव (छातापुर )छातापुर से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
((सुपौल)प्राथिमिक बिद्यालय यादव राम टोला नरहैया बिद्यालय का मंगल बार को बीपीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किये।इस दौरान शौचालय , वर्ग कक्ष ,बाला पेंटिग कक्ष व एवं वर्ग कक्ष पहुँच कर निरिक्षण किये।वर्ग कक्ष में नवनियुक्त शिक्षिकाओं द्वारा किये जा रहे वर्ग संचालन कार्य का बारीकी से अवलोकन किये।उन्होंने नवनियुत शिक्षिकाओं से मिशन दक्ष को सफल बंनाने में लिए विभागीय निर्देश का शतप्रतिशत पालन करने का निर्देश दिए ।उन्होंने मिशन दक्ष के तहद कमजोर छात्र का सर्वे कर 1 दिसंबर से कमजोर छात्र पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा। कमजोर छात्र को बेहतर शिक्षा देने में आपकी भूमिका अच्छी रहनी चाहिए।बीपीएम श्री कुमार ने बिद्यालय के शेक्षणिक व्यवस्था सुदृढ तरीके से संचालन होते देख बिद्यालय परिवार का भूरी भूरी प्रशंसा किये। वर्ग संचालन के द दौरान उन्होंने बच्चो से भी शिक्षा से सम्बंधित बातचीत किये।उसके बाद उन्होंने बाला कक्ष पहुँच कर कक्ष का किये गए चित्रांकन का भी अवलोकन किये। प्रधानाध्यापक कंचन कुमारी ने कहा कि अब इस बिद्यालय में दो नए शिक्षक के आने से शेक्षणिक माहौल बेहतर हुआ है ।साथ ही आने बाले दिनों में और बेहतर ब करने का ईमानदार प्रयास करूंगी।उन्होंने कहा बिद्यालय के बेहतर व्यवस्था करने में मुझे समाज व पदाधिकारी का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
