BREAKING NEWS :बिहार के बाढ़ से इस वक्त एक बड़ी ख़बर आ रही है, जहां मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी है। इस हादसे के बाद एकबार फिर रेल सेफ्टी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वहीं, इस घटना के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
बिहार में एक और बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक बाढ़ के बेढ़ना गुमटी के पास ये हादसा हुआ है, जहां कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी है। इस घटना के बाद अप और डाउन लाइन पर परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। वहीं, खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गये।
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
फिलहाल कपलिंग को दुरुस्त करने के बाद मालगाड़ी रवाना हो गयी है। रेल परिचालन एकबार फिर सामान्य हो गया है।
