Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को ताबड़तोड़ चाकू मारकर किया गंभीर... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 27, 2023

SAHARSA:बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को ताबड़तोड़ चाकू मारकर किया गंभीर...


Bihar Crime News: बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों के हौंसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. सहरसा में तो रिश्तों का बंधन ही टूट गया. यहां घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना बसनही थाना क्षेत्र के सुथनिया गांव की है. घटना के बाद आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित युवक का नाम विशाल कुमार बताया जाता है.


घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक विशाल कुमार की मां और बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. इस दौरान युवक विशाल कुमार बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहा था. इस बीच उसके बड़े भाई विकास कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. युवक के पंजरे और जांघ में चाकू मारा गया है, जिससे वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.