सहरसा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी कट्टा, दो कारतूस और देसी शराब बनाने वाला बर्तन सहित देसी शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड नं 35 के विजय कुमार, चंद्रकिशोर कुमार, श्याम सुंदर यादव और मनोज कुमार कुमार के रूप में हुई है।
सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा रेलवे ढाला के पास भारी मात्रा में देसी शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक विशाल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा जब छापेमारी किया गया तो वहां से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही साथ 100 लीटर देसी शराब, 500 लीटर के करीब कच्चा महुआ, विनष्ट किया गया और दो हथियार और दो गोली बरामद किया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि इस सभी के द्वारा देसी शराब बनाया जाता था। देसी शराब बनाने का भट्ठी भी था ।जहां से सिलेंडर तसला भी बरामद किया गया है।साथ ही पुलिस के द्वारा सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले से भी एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसका नाम सुरेश कुमार है।
