Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME:पत्नी का था उपवास, पर पति को चढ़ा मछली खाने का शौक; थाली में सजकर नहीं आया खाना तो कर दी हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 28, 2023

BIHAR CRIME:पत्नी का था उपवास, पर पति को चढ़ा मछली खाने का शौक; थाली में सजकर नहीं आया खाना तो कर दी हत्या



संवाद सहयोगी, पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। थाना क्षेत्र के ढेकहां बेला के पास धनौती नदी के किनारे से पुलिस ने रविवार देर रात एक महिला का शव बरामद किया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ़ महुआवा निवासी उपेंद्र सहनी की पत्नी निशा देवी (29) के रूप में हुई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर शव नदी किनारे फेंकने की बात सामने आई है। घटना के बाद पति समेत सभी स्वजन घर छोड़कर फरार हैं।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मछली बनाने से किया था इनकार
बताया गया कि शनिवार रात पति ने मछली बनाने के लिए कहा था, मगर निशा ने रविवार को व्रत करने की बात कह मना किया। इसके बाद दोनों में कहासुनी शुरू हुई। इसी बीच पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शव को बगल के लोगों के साथ ले जाकर धनौती नदी किनारे छिपा दिया। गांव के लोगों ने मृतका के मायकेवालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार रात नदी किनारे से शव बरामद किया।

मृतका के पिता रघुनाथपुर निवासी जुगुल सहनी ने पति समेत छह दर्जन लोगों को आरोपित किया है। पिता ने बताया कि निशा की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसे एक पुत्र (4) और एक पुत्री (6) है।