कोशी लाइव/सनातन यादव
सहरसा में बुधवार की शाम बिजली उपभोक्ता का लाईन काटना मानव बल को मंहगा पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने मानव बल को पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। स्थानीय लोगों ने जख्मी मानव बल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना नगर निगम क्षेत्र के भेलवा गांव वार्ड नं 3 की है।
जख्मी युवक की पहचान भेलवा गांव वार्ड नं 3 निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है। संजीव कुमार को विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं का लिस्ट दिया गया था। जिसके पास विभाग का बकाया राशि था।उसे विभाग के द्वारा निर्देश दिया गया था जिसके पास 2000 से ऊपर बिजली का बकाया राशि है उसका लाईन काट देना है।

कनेक्शन काटने पर नाराज लोगों ने पीटा
मानव बल अपने कर्मियों के साथ भेलवा गांव गया। जहां बकाया राशि वाले उपभोक्ता का लाईन काटा और फिर वापस सहरसा आ गया। जिसके बाद देर शाम जब वह घर वापस गया तो एक ने उससे पूछा कि हमारा लाइट क्यों काटा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया।
आरोपी युवक का पहचान दिलखुश कुमार और उसकी मां रेणु देवी के रूप में हुई है। जख्मी संजीव कुमार ने बताया कि हमलोगों को विभाग से आदेश मिला था जिसका भी बकाया 2000 से अधिक होगा उसका कनेक्शन काट देना है। जब मै रेणु कुमारी के यहां पहुंचा तो देखा की उनका बकाया 9000 से अधिक है। जिसपर मैने विभाग के निर्देशानुसार उनका कनेक्शन काट दिया। जिसके बाद मेरे घर आने पर मेरे साथ उक्त लोगों ने मारपीट किया गया।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
सदर थाना थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी आवेदन अप्राप्त है। आवेदन मिलने के उपरांत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
