Bihar Police: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव में शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भागने के क्रम में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. वहीं इस घटना से उग्र लोगों ने गरहा थाना में आग लगा दी.
मुजफ्फरपुर:Bihar Police: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल गांव में शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर भागने के क्रम में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. वहीं इस घटना से उग्र लोगों ने गरहा थाना में आग लगा दी. इस घटना को लेकर 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. वहीं 15 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया हैं. बता दें कि बुधवार की शाम युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की और थाने को आग के हवाले कर दिया.
COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING
वहीं पूरे घटना पर मृतक युवक जितेंद्र उर्फ़ चुनचुन के पिता कपिलदेव राय ने बताया कि उनका बेटा भोज खाने गया था, एक गाड़ी पर तीन आदमी सवार था. तभी पुलिस को देखकर डर गया और भागने लगा. जिसमें से दो तालाब में कूद गया. पुलिस ने तालाब से दूसरे युवक को निकाला और एक अन्य को पकड़कर थाना ले गई. जबकि उनके बेटे को पानी में ही छोड़ दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृत बेटा को लेकर हम SKMCH चले गए तो पता चला कि कुछ लोगों ने थाना में आग लगा दी. जिसके बाद वो वहां गए, थाना में आग किसने लगाई उन्हें नहीं पता.
वहीं में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और जिले के एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने में लग गए. युवक की मौत के बाद ग्रामीण इतने गुस्साए थे की थाना में रखी दो दर्जन से अधिक बाईक और पुलिस को गाड़ी भी जलाकर राख दिया. बाद में बड़ी मुश्किल से दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. वहीं कल की घटना के बाद पुलिस ने आज इस मामले में कार्रवाई की है.
इनपुट - मनितोष कुमार
