Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्टि के दौरान अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परिणाम पुरस्कार किया गया वितरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 5, 2023

SUPAUL:विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्टि के दौरान अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परिणाम पुरस्कार किया गया वितरण


कोशी लाइव (छातापुर ),सुपौल से पप्पू मेहता की रिपोर्ट


छात्रों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने में शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों की अहम भूमिका होती है।ये बाते गुरुबार को प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत वार्ड एक स्थित प्राथिमिक बिद्यालय यादव राम टोला नरहैया विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्टि के दौरान आयोजित अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर कही।प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा की आप अपने बच्चे को नियमित रूप से स्कूल भेजे।बिद्यालय परिवार का हरसंभव कोशिश रहती है कि अल्प शिक्षक में भी हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करा सकूँ। और बेहतर तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करा भी रही हूं। सहायक शिक्षक फैज अहमद ने कहा कि आज अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन परिणाम में प्रथम,द्वतीय व तृतीय स्थान लाने बाले छात्रों को पुरस्कृत करते हुए काफी खुशी मसहूस हो रही है। इस दौरान वर्ग 1 के बबली कुमारी,रानी कुमारी,कल्पना कुमारी आधाया श्री को प्रथम,आदित्य कुमार को द्वितीय, तथा अमन कुमार को तृतीय पुरस्कार, वर्ग 2 में लवेश कुमार को प्रथम,आरव कुमार,निशा कुमारी को ,द्वतीय तथा दीक्षा कुमारी व अंकित कुमार को तीसरा,वर्ग 3 में सुशांत कुमार को प्रथम,प्रिंस कुमार को द्वितीय, तथा पांडव कुमार व शीतल कुमार को तृतीय पुरस्कार वर्ग 4 में अदिति कुमारी प्रथम,अभिलेश कुमार,तान्या कुमारी द्वितीय, तथा अर्चना कुमारी को तृतीय, वर्ग 5 में नैना कुमारी प्रथम ,तो नीलांशु कुमारी,अस्मिता कुमारी,अभिलेश कुमार,प्रियांशु राज को द्वितीय तथा प्रीति कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला। पुरस्कार के रूप में कुल 25 बच्चों को कॉपी व कलम देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अध्यक्षता अध्य्क्ष राम कुमार रमन ने किया।इस मौके पर सचिब रीता देवी,अशोक यादव,भगत यादव,बिनोद कुमार यादव,अनमोल यादव,गुणसागर यादव,बिजली यादव,बुधनी देवी,रूकिया देवी,सरिता देवी राजकुमार मुखिया,नरेश यादव,तारो देवी,रंजन देवी शैम्पू कुमारी आदि अभिभावक मौजूद थे।