कोशी लाइव/सनातन यादव
सहरसा में गुरुवार को सात राउंड गोली चली है। दोपहर में 10 अपराधियों ने दिन दहाड़े जमीनी विवाद में बीच मार्केट में आठ राउंड गोली फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। घटना नगर निगम क्षेत्र के महावीर चौक स्थित बनगांव रोड के पास की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी है।
सुनील टेकरीवाल के नाम से 5 कट्ठा 16 धुर जमीन है। उनकी पत्नी सुनीता टेकरीवाल अपनी जमीन की बाउंड्री को लेकर पटना के ठेकेदार संतोष कुमार को दिया है। वो ठेकेदार जमीन पर बाउंड्री करवा रहा था। उसी दौरान 10 अपराधियों ने फायरिंग कर ठेकेदार को काम बंद करने की धमकी दी। साथ ही साथ बाउंडरी को तोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही जमीन मालिक की पत्नी अनीता टेकरीवाल अपनी जमीन पर पहुंची। पुलिस को फोन की। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार, सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए।
वहीं ठेकेदार संतोष कुमार ने बताया कि अनीता टेकरीवाल का काम करवा रहे थे, उसी दौरान 8-10 आदमी आया। तकरीबन सात से आठ राउंड गोली चलाई। उसके बाद जो काम हुआ था जमीन पर बाउंडरी का उसको तोड़ दिया दी। काम बंद करने की धमकी भी दी।

जमीन मालिक की पत्नी सुनीता टेकरीवाल ने बताया कि यहां पर संतोष कुमार को एक ठेका दिया है। मेरी ये जमीन 5 कट्ठा 16 धुर है, और मेरे पति सुनील टेकरीवाल के नाम से ये जमीन है। इस जमीन पर जब भी बाउंड्री करवाने आती हूं तो भू माफिया ने इससे पहले रात में गोली चलाकर चले गए जिसमें पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया।
वापस फिर से बाउंडरी शुरू की तो कुछ लोग आए और गोलीबारी करने लगे। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि यहां जमीनी विवाद में तोड़ फोड़ की जा रही है। खोखा खोजा जा रहा है ,जांच की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोली चलाई गई है। सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है जो भी विधि संवत कार्रवाई होगी कि जाएगी।
