पूर्णिया में मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। जिससे चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार सीता मार्केट के पास की है। युवक की पिटाई के बाद स्थानीय थाना की पुलिस को सौंप दिया गया।
सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार सीता मार्केट में कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान मार्केट पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रहा इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया और गंभीर स्थिति में पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया। गिरफ्तार चोर बी कोठी निवासी राम चंद्र दास के 25 वर्षीय पुत्र कुश अग्निहोत्री है। लोगों ने बताया कि यह काफी दिनों से मार्केट में मोबाइल या कीमती सामान चुरा कर भाग जाता था। आज मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया है। जिसके बाद इसकी पिटाई की गई।
सहायक खजांची थाना पुलिस ने कहा मोबाइल चोर गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। चोर के खिलाफ किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।