Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA/पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 1, 2023

PURNIA/पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन घायल

पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, तीन घायल हैं। जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी में चल रहा हैं। घटना रविवार दोपहर जानकीनगर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा बाबा स्थान के पास हुई है। मृतक युवक की पहचान जानकी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार निवासी सुनील कुमार का 13 वर्षीय पुत्र चेतन कुमार और अमित शर्मा के रूप में हुई है।


जानकी नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि जानकीनगर विश्वकर्मा चौक के पास दो बाइक की आमने-सामने के टक्कर हो गई। जिसमें अमित कुमार नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 
दूसरे की मौत अस्पताल में हुई

चार युवकों को इलाज के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चेतन कुमार को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां मौत होने सूचना मिली। के हाट पुलिस ने कहा कि जानकीनगर में सड़क दुर्घटना में चेतन कुमार नामक की मौत पूर्णिया GMCH में हुई है। युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी तरफ अमित कुमार शर्मा का भी मौत हुई है।