Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Politics: शिक्षकों को उत्साह से 'खुशखबरी' दे रहे तेजस्वी यादव, चुनाव से पहले ऐसी सक्रियता कुछ तो कहती है... - - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 1, 2023

Bihar Politics: शिक्षकों को उत्साह से 'खुशखबरी' दे रहे तेजस्वी यादव, चुनाव से पहले ऐसी सक्रियता कुछ तो कहती है... -


सरकारी नौकरियों की आ रही अधिसूचनाओं के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने एक्स हैंडल पर खूब सक्रियता दिखा रहे हैं। रविवार को अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा खुशखबरी खुशखबरी। बिहार में नौकरियां अपार हमारा संकल्प होता साकार। बता दें कि हाल ही में ऐसी ही एक पोस्ट जेडीयू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था।

सरकारी नौकरियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं तेजस्वी यादव।
HighLights
बिहार के युवाओं को लुभाने में जुटी महागठबंधन सरकार।
सरकारी नौकरियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं तेजस्वी यादव।
तेजस्वी लिखा- बुलंद है हमारा इरादा, पूरा करते हैं हम हर वादा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में इन दिनों सरकारी नौकरियों की बहार है। पिछले कुछ महीनों में सरकारी नौकरियों को लेकर बिहार सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। अबतक की गई सरकारी नौकरी की घोषणाओं की बात करें तो आनेवाले दिनों में राज्य में करीब एक लाख पदों पर बहाली होगी। इसमें सबसे अधिक 70 हजार पदों पर शिक्षकों की बहानी होनी है।

इसके अलावा, बिहार पुलिस ने 21 हजार सिपाही के पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। सिपाही पदों के अतिरिक्त, दारोगा के 1,288 पदों पर नियुक्ति के लिए पांच अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, राजस्व कर्मचारी और लिपिक के 11,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है।

युवाओं को लुभाने में जुटी सरकार
बिहार में सरकारी नौकरी एक बड़ा मुद्दा है। राज्य के युवाओं के बीच सरकारी नौकरी को लेकर अलग ही क्रेज है। बीते कई सालों से सरकारी नौकरी की वैकेंसी नहीं निकलने से युवाओं में सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा था।

सरकारी नौकरी के एक लाख से अधिक वैकेंसी निकालकर महागठबंधन सरकार ने युवाओं के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया है। इसे महागठबंधन सरकार का मास्टरस्ट्रोक भी कहा जा सकता है।

सरकारी नौकरियों की घोषणा से उत्साहित तेजस्वी
बिहार में सरकारी नौकरियों घोषणा के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव काफी उत्साहित दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव अपने एक्स हैंडल पर खूब सक्रियता दिखा रहे हैं। रविवार को वह इस बाबत दो बार वह अपने एक्स हैंडल पर आए। डुगडुगी बजाकर कोई जानकारी आम करने वाले अंदाज में उन्होंने यह लिखा- खुशखबरी! खुशखबरी! खुशखबरी! बिहार में नौकरियां अपार, हमारा संकल्प होता साकार।

इसके एक दिन पहले भी उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थीयों को शुभकामनाएं दी थी। साथ ही यह बताया था कि बिहार पुलिस में अगले चरण में 𝟐𝟒,𝟎𝟎𝟎 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।

इसी महीने उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर यह लिखा कि बिहार में शिक्षक बहाली के दूसरे चरण में 70,000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। प्रथम चरण में 1,70,461 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। इसी महीने यह बात भी कही कि बिहार पुलिस में 21391 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

बुलंद है हमारा इरादा: तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने इस महीने एक दिन यह भी लिखा कि बुलंद है हमारा इरादा, पूरा करते हैं हम हर वादा। बिहार में बहाली अपार है, सरकारी नौकरियों की बहार है।

शिक्षा, गृह एवं अन्य विभागों में दो लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विगत एक वर्ष में लगभग 50 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। आगामी दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं गृह विभाग में लाखों की बहाली फिर निकाली जाएगी।

क्या हैं इस सक्रियता के मायने ?
सरकारी नौकरियों को लेकर तेजस्वी यादव काफी सक्रिय दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। राज्य के युवाओं में सरकारी नौकरी के क्रेज को देखते हुए महागठबंधन के लिए यह मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है।

पिछले चुनाव में तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी को एक प्रमुख मुद्दा बनाकर नीतीश-भाजपा सरकार को घेरते नजर आए थे। उन्होंने वादा किया था कि अगर वह सरकार में आते हैं तो हर साल 10 लाख सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकालेंगे।

इस वादे को पूरा करना नामुमकिन सा है, लेकिन एक लाख अधिक की वैकेंसी निकालकर महागठबंधन सरकार ने युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित जरूर किया है।

तेजस्वी यादव खुद को युवाओं के सबसे चहेते नेता के रूप में प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। सरकारी नौकरियों की घोषणा इसमें मील का पत्थर साबित हो सकती हैं। इसका फायदा उन्हें आगामी चुनावों में मिलने की संभावना है।