पूर्णिया में उत्पाद विभाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 किलो गांजा के साथ एक महिला सहित 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ गांजा के साथ उत्पाद विभाग पुलिस ने तस्करी कर रहे वाहन को भी जब्त किया है। उत्पाद विभाग टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल दमका चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाकर 78 किलो ग्राम गांजा बरामद किया हैं। बरामद गांजा का बाजार मूल्य करीब 11 लाख रूपया आंकी जा रहीं है। गांजा तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के कुच बिहार निवासी वाशित मिश्रा के पत्नी सपना बाला मिश्रा और रोहित सिंह के रूप में की गई।
दरअसल लगातार अवैध गांजा की तस्करी करने की गुप्त सूचना पूर्णिया उत्पाद विभाग अधीक्षक को मिल रही थी। गुप्त सूचना पर उत्पाद अधीक्षक के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल कुच बिहार से आ रही वाहन का तलाशी ली गई तो वाहन से 78 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने उत्पाद विभाग पुलिस को चकमा देने के लिए कार के सीट के नीचे गुप्त चैम्बर में छिपाकर गांजा ले जा रहे थे।
पूर्णिया उत्पाद विभाग डीएसपी प्रकाश रजक ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पश्चिम बंगाल के कुच बिहार से एक चार चक्का वाहन पर भारी मात्रा गांजा लेकर जाने वाला है। गुप्त सूचना का आधार पर जीरो माइल दमका चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान एक कार डब्लू बी 70 एल 0598 को शक के आधार पर रोका गया ओर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन से 78 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर सहित दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
