घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। मृतक की पहचान कटिहार जिले के पोठिया डीराचांदपुर निवासी श्रवण मंडल के पुत्र रंजीत कुमार मंडल (33) के रूप में की गई है।
मृतक के परिजन ब्रजकिशोर मंडल ने बताया कि इसी साल मई महीने में रंजीत कुमार मंडल का कदवा नंदग्राम में शादी हुआ था। जरूरी काम से वो ससुराल गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान गरीब घाट चौक के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई, उसके बाद बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर
टिकापट्टी थाना पुलिस ने बताया कि गरीबघाट चौक के पास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
