Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण:शादी के एवज में 7 लाख रुपए का डिमांड, वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 4, 2023

BIHAR:शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण:शादी के एवज में 7 लाख रुपए का डिमांड, वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया




भागलपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ एक युवक ने यौन शौषण किया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। पूरा मामला भागलपुर के परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीड़िता ने भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आमिर उसमानी से उसकी शादी तय हुई थी। उसके बाद युवक ने कई बार संबंध भी बनाया। यह सिलसिला चलता रहा। शादी को लेकर सामान की खरीदारी और अन्य कामों का बहाना बनाकर युवक द्वारा शादी को लेकर टाल मटोल करने लगा।

पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी की बात तय होने पर सगुण के रूप में 51 हजार रुपए दिए थे। शादी की तारीख 9 सितंबर को तय की गई थी। वहीं युवक द्वारा कई बार सामान की खरीदारी या अन्य बहाना बनाकर मेरी बेटी को लेकर कलकत्ता चला गया। वापस लौटने के कुछ दिन बाद से ही युवक द्वारा बहाना बनाकर शादी करने को लेकर टालमटोल करने लगा। वहीं शादी की तारीख नजदीक आने पर युवक पक्ष द्वारा शादी के एवज में 7 लाख की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि युवक पक्ष द्वारा कहा गया की अगर रुपए नहीं देंगे तो शादी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर परबत्ता थाना, ततारपुर थाना, महिला थाना भागलपुर तक न्याय की गुहार लगाने गए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। यहां तक की लिखित आवेदन तक स्वीकार नहीं किया गया। कहीं से भी न्याय की आश नहीं मिलने पर बुधवार को भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।