सुपौल के भीमपुर थाना के चैनपुर गांव निवाली 25 वर्षीय युवक को दंपती ने पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। दंपती पीड़ित का चचेरा भाई और भाभी है। मंगलवार को इलाजरत पीड़ित ने दंपती के खिलाफ भीमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित 25 वर्षीय सागर कुमार छातापुर प्रखंड अंतर्गत भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के वार्ड नंबर 6 का निवासी है।
सात सितंबर का मामला, नेपाल में हुआ इलाज
पीड़ित ने कहा कि 7 सितम्बर को रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहा था। उसी दिन चचेरे भाभी रंजन कुमारी ने फोन कर बुलाया। भाभी ने कहा कि दिल्ली मत जाओ। वो जिद करने लगी, लेकिन जब मैं नहीं माना तो गुस्से में भाभी ने हाथ पर ब्लेड से हमला किया। मैं जख्मी हो गया था। इसी दौरान मेरे ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और चचेरे भाई ने मेरे शरीर में आग लगा दी। मेरे शोर करने पर ग्रामीणों ने अररिया जिले के नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से मुझे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
7 सितंबर से 18 सितंबर तक नेपाल के विराटनगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चला। मंगलवार को विराटनगर के नर्सिंग होम की एंबुलेंस से जिले में लाया गया। जहां पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि भाभी शादी करने की जिद करती थी। वहीं, हादसे के बाद पीड़ित का चचेरा भाई फरार है। पीड़िता की भाभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। पीड़ित ने कह कि भाभी ने ₹50000 मांग रही थी। मैंने देने से इनकार कर दिया था।
सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया
आरोपी रंजन देवी ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बताया कि सागर उसके पास 7 सितंबर को वो आया था। और शादी करने की धमकी दे रहा था। बात नहीं मानने पर उल्टा फ़ंसा देने की धमकी दे रहा था। भीमपुर थाना के थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने कहा कि जख्मी पीड़ित युवक का आवेदन मिला। मामले में कांड दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।