थाने से जब्त शराब निकलवाने के आरोप में 5 सस्पेंड:बक्सर SP बोले- चौकीदार के माध्यम से निकलवाया जा रहा था, थानाध्यक्ष ने SDPO पर लगाया आरोप
वैशाली के बाद बक्सर थाने में बिहार शराब बंदी नियम का उलंघन करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब को चौकीदार के माध्यम से बाहर निकलवाया जा रहा था। जिसकी जानकारी बक्सर SP मनीष कुमार द्वारा दी गई है। SP के दिशा निर्देश पर करवाई करते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज किया गया है।
जिसमें दो लोगों को त्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार भी किया जा चुका है।साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी किया गया है। कुछ दिन पहले कंटेनर से लगभग 40 लाख की शराब पकड़ी गई थी। जिसमें कुछ शराब को मलखाना की जगह अलग स्थान पर रखवा दिया गया था। मामला ब्रम्हपुर थाना का है।
सूचना पर अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया गया। जिनके दिशा निर्देश पर ब्रम्हापुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी समेत,पुलिस अधिकारी कुवंर कन्हैया प्रसाद , पी.टी.सी. विकास कुमार , चौकिदार शशिकांत यादव और चौकिदार रवि शंकर राय को उक्त सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पांचों पर नामजद FIR दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी कुवंर कन्हैया प्रसाद एवं पी.टी.सी. विकास कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
40 लाख की पकड़ी गई थी शराब
12 सितंबर को ब्रम्हपुर थाना में गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर ट्रक से लगभग 40 लाख की शराब पकड़ी गई l शराब हरियाणा से पटना भेजा जा रहा था। उस वक्त डुमराव डीएसपी भी भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने की सूचना पर ब्रह्मपुर थाना पहुंच गए थ।
गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के मंगला राम निवासी सेरवा थाना भरवा जिला बाडमेर के रूप में हुई है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का भी पुलिस पता लगा रही है।
जब्त शराब।
चौकीदार के माध्यम से निकलवाई जा रही थी शराब
बक्सर SP मनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमे सूचना मिली की ब्रम्हपुर थाना में शराब कानून का उलंघन किया जा रहा है। सूचना के बाद कुछ पदाधिकारियों को हमने मामले की जांच करने के लिए भेजा तो यह बात सामने आई की कुछ दिन पहले शराब से लदी एक कंटेनर पकड़ी गई थी।
जिसमें से कुछ शराब निकालकर थाना के एक रूम में बन्द किया गया था। जिसके बाद उसका गलत तरीके से यूज किया जा रहा था। मामले में पूछने पर उन्होंने बताया की संभवत चौकीदार के माध्यम से उसे बाहर निकलवाया जा रहा था।
थानाध्यक्ष ने एसडीपीओ पर फंसाने का लगाया आरोप
थाना प्रभारी बैजनाथ चौधरी ने फोन कर बताया कि, डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी के द्वारा पिछले 13 सितम्बर से ही मेरे द्वारा शराब पकड़ने के बाद मुझे फंसाने की धमकी दे रहे थे। शराब उन्होंने ही मालखाने में खुद रखवाया था फिर शराब बाहर कैसे निकला सकता है।
मुझे अंदेशा था इसलिए मैंने उनपर स्टेशन डायरी पहले ही कर दिया था। और इस साजिश का साक्ष्य थाने के सीसीटीवी में कैद है। एसपी से जब स्टेशन डायरी की बात पूछी गई तो उन्होंने इसकी जानकारी हमे नहीं है।