कोशी लाइव/सहरसा/ सनातन यादव
सहरसा में आपसी विवाद में चली गोली, एक हिरासत में
सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में बुधवार को दो भाईयों के बीच आपसी विवाद में गोली चल गई. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार गुप्ता व किशोर कुमार गुप्ता के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज हुई. इसके बाद किशोर गुप्ता के पुत्र ने गोली फायर कर दिया. गोली किसी को नहीं लगी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और एक को हिरासत में लिया है. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.