Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: चार अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 10, 2023

SAHARSA: चार अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद

कोशी लाइव/सनातन यादव
सहरसा में बीती रात शुक्रवार 8 अगस्त को काशनगर ओपी क्षेत्र के सिमरिया पुल के पास दो बाइक सवार अपराधी लूट साजिश रच रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बाइक सवार अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़ा। जिसमें एक अपराधी का नाम मोहम्मद मासूम है जो काशनगर वार्ड नं 3 का रहने वाला था।दूसरा मिथिलेश कुमार है जो काशनगर ओपी अंतर्गत सामहर टोला वार्ड नं 7 का रहने वाला है। दोनों अपराधियों की निशानदेही पर दो और अपराधियों को काशनगर ओपी अंतर्गत पड़रिया चौक से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान खगड़िया निवासी संजीत कुमार और पपलेश कुमार काशनगर ओपी क्षेत्र का है।

हथियार, कारतूस और बाइक बरामद

चारों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 3 कट्टा, 4 कारतूस, 2 बाइक बरामद की गई। शनिवार को एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने पीसी के माध्यम से जानकारी दी कि काशनगर ओपी प्रभारी अरमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए आए हुए हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हीं दोनों की निशानदेही पर दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

 
बाइक के बारे में पता लगा रही पुलिस

एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि इन लोगों के पास से 3 कट्टा, 4 कारतूस, 2 बाइक बरामद की गई। बाइक के बारे में सत्यापन किया जा रहा है कि वह उनकी अपनी थी या चोरी थी। बाइक के दस्तावेज इनलोगों ने अभी तक नहीं दिखाए हैं।