कोशी लाइव/सनातन यादव
सोनवर्षाराज प्रखण्ड के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में दो वर्षों से एक शादीशुदा महिला के साथ जान से मार देने की धमकी देकर यौन शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार हुआ है। बसनही थाना क्षेत्र की एक महिला ने स्व अनन्दी यादव के पुत्र साधु यादव पर दो वर्षों से हथियार का भय दिखा कर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। आरोपी बार-बार यह भी धमकी देता रहा कि किसी को बोलने या पुलिस के पास जाने पर पति व बच्चों को जान से मार देंगे।
पीड़िता के साथ धमकी देकर साधु यादव दो वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। वहीं पीड़िता महिला द्वारा आखिर तंग आकर बीते गुरुवार को बसनही थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाकर बसनही पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। घटना को गम्भीरता से लेते हुए बसनही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बसनही कांड संख्या160/23 दर्ज कर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।वही आरोपी साधु यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है जो आर्म्स एक्ट मामले में दो बार जेल भी जा चुका है।