व्यक्ति की फाइल फोटो।
खगड़िया में एक बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किल नंबर एक इलाके के कोयला गांव की है।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय शशि यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत बाइक सवार दो युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि वृद्ध शशि यादव मंगलवार की देर शाम अपने घर के पास सड़क पर टहल रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी, आनन- फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां, गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं, देर रात वृद्ध को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।परिजन के आवेदन पर पुलिस ने दोनों युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पसराहा के थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि दोनों युवक को जेल भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
वृद्ध को टक्कर मारने वाले बाइक चलाने वाले और पीछे बैठे दूसरे युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। दोनों युवक की पहचान गोगरी प्रखंड के पौरा ओपी क्षेत्र स्थित पौरा गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी अमोद यादव के पुत्र रितेश कुमार और प्रमोद यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बाइक संख्या - BR 34 N 7921 को जब्त कर ली है।