कोशी लाइव/सनातन यादव सहरसा| उत्पाद विभाग की टीम का अवैध शराब, कोरेक्स कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ऐनी गांव में छापामारी कर 667 बोतल कोरेक्स बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक राजकिशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ऐनी निवासी छोटू सिंह और राहुल सिंह भारी पैमाने पर कोरेक्स का कारोबार करता है। सोमवार को भी वह लोग कोरेक्स मंगवाया था और उसे बेचने के फिराक में था। सूचना पर उसके घर की तलाशी ली गई तो घर के पीछे बांस के बने मचान पर छह बोरा में रखा कोरेक्स बरामद हुआ। मौके से राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया। वही छोटू सिंह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि बरियाही के समीप एक बाइक सवार को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो पांच लीटर देशी चुलाय शराब बरामद किया गया। जिसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चार नशेड़ी को भी विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया।