Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/शर्मनाक... ससुर ने किया रेप, शिकायत करने पर पति ने भी नहीं दिया साथ; मोबाइल पर दिया तलाक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 20, 2023

BIHAR/शर्मनाक... ससुर ने किया रेप, शिकायत करने पर पति ने भी नहीं दिया साथ; मोबाइल पर दिया तलाक

यह एक दुष्कर्म पीड़िता के मानसिक दर्द की इंतेहा है। पहले ससुर ने दुष्कर्म किया और यह बात जब पति को बतायी तो उसने मोबाइल पर ही तलाक दे दिया। अब वह इंसाफ के लिए भटक रही है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पूर्णिया जिले के कसबा थानाक्षेत्र की है। पीड़िता ने इस घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

पीड़िता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। कुछ दिन तो पारिवारिक जीवन सुखमय रहा। बाद में पति और ससुर के द्वारा दहेज की मांग पर अड़ गए। इस बीच पंचायती में समझौता के बाद पिता ने जमीन बेचकर तीन लाख रुपये पति व ससुर को दिए। उसके बाद पति कामकाज के लिए दूसरे राज्य निकल गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की गैरमौजूदगी में ससुर गलत हरकत करते थे। जब पीड़िता घटना की सारी आपबीती अपने पति से कही। पति ने पूरी बात सुनने के बाद हमदर्दी के बजाय मोबाइल पर ही तलाक दे दिया और कहा कि दोनों का एक बच्चा है जो उसका है। उसका परवरिश वह खुद करेगा। गांव के पंचों से बात हुई लेकिन पति अपनाने से इंकार कर रहा है। इस संबंध में कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।