Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में हैवानियत, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां से रोते हुए बोली मासूम- पड़ोस वाले भैया ने किया गंदा काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 20, 2023

बिहार में हैवानियत, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां से रोते हुए बोली मासूम- पड़ोस वाले भैया ने किया गंदा काम

गया जिले के टिकारी थानाक्षेत्र स्थित एक मुहल्ले में बुधवार की शाम छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने गंदा काम किया। दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बच्ची बुधवार की शाम को अपने पड़ोस में ही रहने वाले परिवार के घर हर दिन की तरह खेलने गई थी। कुछ समय के बाद बच्ची रोते-रोते घर लौटी। बच्ची के रोने पर जब उसकी मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने पड़ोस में ही रहने वाले भैया द्वारा गंदा काम करने की बात बताई। जांच- परख में बच्ची के कपड़े पूरे खून से सने थे और प्राइवेट पार्ट से खून का बहाव हो रहा था।

परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत टिकारी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई। बच्ची व उसकी मां से पूछताछ कर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। आरोपी की पहचान हरीश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी दूसरे गांव का रहनेवाला है। वर्तमान में शहर में मकान बनाकर रह रहा था।

शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- गुलशन कुमार, एसडीपीओ, टिकारी