Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में शिक्षा सेवक और विकास मित्रों का मानदेय लगभग दोगुना, सैप का भी पैसा बढ़ा, नीतीश कैबिनेट में बड़े फैसले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 19, 2023

BIHAR/बिहार में शिक्षा सेवक और विकास मित्रों का मानदेय लगभग दोगुना, सैप का भी पैसा बढ़ा, नीतीश कैबिनेट में बड़े फैसले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने 45 प्रस्तावों पर मुहर लगायी। कैबिनेट के एक अहम फैसले के अनुसार सैप, विकास मित्र व शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) के मौजूदा मानदेय में भारी बढ़ोतरी की गयी है। विकास मित्र व शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) के मानदेय में अब हर वर्ष 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। यह लाभ हर वर्ष पहली जुलाई से लागू होगा। विकास मित्र का बढ़ा मानदेय 1 सितंबर से जबकि शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज) के मानदेय में अक्टूबर से बढ़ोतरी होगी।

इस तरह बढ़ा मानदेय:

पद का नाम 

विकास मित्र:
पहले: 13,700 रुपये
अब: 25,000 रुपये

शिक्षा सेवक:
पहले: 11,000 रुपये
अब: 22,000 रुपये

सैप जूनियर कमीशंड आफिसर:
पहले: 20,700 रुपये
अब: 23,800 रुपये

सैप जवान:
पहले: 17,250 रुपये
अब: 19,800 रुपये

रसोइया
पहले: 13,110 रुपये
अब: 15,100 रुपये

छह शहरों में जल निकासी योजना को मंजूरी:
कैबिनेट ने छह शहरों में जल निकासी के लिए सेंटेज सहित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को मंजूरी दी गयी। इसके तहत सीतामढ़ी के लिए 104.56 करोड़, जहानाबाद के लिए 49.20 करोड़, बोधगया के लिए 91.18 करोड़, पूर्णिया के लिए 87.46 करोड़, बेतिया के लिए 63.56 करोड़, शिवहर के लिए 60.16 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गयी है।