Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:ससुराल में दामाद की हत्या, साले ने बहनोई को पीट-पीटकर मार डाला; ससुर के श्राद्ध में पहुंचा था युवक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 19, 2023

BIHAR:ससुराल में दामाद की हत्या, साले ने बहनोई को पीट-पीटकर मार डाला; ससुर के श्राद्ध में पहुंचा था युवक

ससुराल में साले और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर योगापट्टी के जगीरहा पिपरा निवासी प्रमोद राउत (30) की हत्या कर दी। प्रमोद अपने ससुर के श्राद्ध में ससुराल गया था। घटना सोमवार रात नौ बजे की है। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद राउत के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उसके सिर पर गहरे जख्म व शरीर के अन्य हिस्सों पर मारने-पीटने के निशान थे। पत्नी सोना देवी की शिकायत पर ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

बड़े भाई वीरेन्द्र राउत ने बताया कि प्रमोद के ससुर अमेरिका राउत का निधन 10 दिन पहले हो गया था। अमेरिका ने जिस महिला से शादी की थी, उसे पहले से वीरेंद्र (साला) पुत्र है। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुईं। पिता की मौत के बाद पुत्री सोना देवी व उसके पति प्रमोद राउत श्राद्धकर्म मे भाग लेने के लिए कोहड़ा बाजार गए थे। साले वीरेंद्र का बहनोई प्रमोद से बातचीत के दौरान विवाद हो गया।

साले को लगा कि उसके पिता की संपत्ति बहन-बहनोई हड़प लेंगे। वहीं दो गांवों में ये लोग डाला व मरने पर आग देने का काम करते थे, वह भी बहन-बहनोई हड़प लेंगे। इससे खफा होकर साला वीरेन्द्र राउत, सरहज सुनैना देवी और उसके बेटे-बेटियों ने प्रमोद राउत पर हमला बोल दिया। मारपीट में उसकी मौत हो गई। रात नौ बजे घटना की सूचना मिली तो प्रमोद के परिजन वहां पहुंचे। तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।