Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शराब तस्करों ने ASI को मारी टक्कर, घायल: कार छोड़कर फरार हुए सभी , 26 कार्टन बियर बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 6, 2023

BIHAR:शराब तस्करों ने ASI को मारी टक्कर, घायल: कार छोड़कर फरार हुए सभी , 26 कार्टन बियर बरामद

घायल एएसआई।
बांका में बेखौफ कार सवार शराब तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात उत्पाद विभाग के एएसआई को टक्कर मारकर फरार हो गए। घटना में उत्पाद विभाग के कर्मी गंभीर से हुए घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद सभी तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। मामला बांका के बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भलजोर चेक पोस्ट के पास का है। जहां उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी।

इसी दौरान तस्करों ने एएसआई पप्पू पासवान के पैर को कुचलते हुए भागने लगा। इस दौरान गुरु धाम के पास शराब तस्कर कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने जब कार की तलाशी की तो उससे 26 कार्टन बियर बरामद किया।

रोकने का प्रयास करने पर मारी टक्कर

घायल एएसआई पप्पू पासवान ने बताया कि चेक पोस्ट पर शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आ रही थी जिसे रोकने के लिए बोला गया, लेकिन उस कार ने मुझे टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। घटना में मेरा एक पैर मेरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

26 कार्टन बियर बरामद

थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि उक्त कार से 26 कार्टन बियर बरामद हुआ है। जख्मी उत्पाद विभाग का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।