Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/ठनका गिरने से एक ही परिवार के एक बच्चे की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 7, 2023

SAHARSA/ठनका गिरने से एक ही परिवार के एक बच्चे की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल,

कोशी लाइव/सनातन यादव बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे तेज बारिश के बीच ठनका गिरने से महिषी थाना क्षेत्र के पूर्वी कोशी तटबंध स्थित 100 .55 किलोमीटर गमरहों पुनर्वास के पीपल पेड़ के नजदीक भैंस चरा रहे 10 साल के प्रिंस कुमार की मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय नीतीश कुमार व 15 वर्षीय मनीष कुमार आसमानी बिजली से झूलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष शिव शंकर कुमार दास, अंचल अधिकारी देव नंदन सिंह पुनर्वास गांव पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया करने के बाद सदर अस्पताल भेजा वहीं निजी क्लीनिक में इलाज करा रहने मनीष कुमार को महिषी हॉस्पिटल व नीतीश कुमार को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया । मृतक व घायल एक ही परिवार के चचेरे भाई हैं।

मृतक के चाचा हीरा पासवान एवं कैलू पासवान ने बताया कि तीनों भाई भैंस चराने के लिए गया था 3:30 बजे के करीब तेज बारिश और हवा के बीच बज्रपात से पुत्र प्रिंस कुमार 10 वर्ष का पुत्र घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वहीं खोखाय पासवान का पुत्र नीतीश कुमार एवं सुमन पासवान का पुत्र मनीष कुमार बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया।