सुपौल जिले के राघोपुर इलाके में एनएच 106 पुल के पास 7 जून को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से 36 हजार 300 रुपए लुटकांड मामले पुलिस ने लुटेरा गिरोह के चार अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
सुपौल एसपी शैशव यादव ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलासा किया है। चार अपराधियों में एक मधेपुरा जिले का है। जबकि तीन अपराधी जिले के विभिन्न थाना इलाके का निवासी है। जिस अपराधियों के पास एक देसी पिस्टल और 8 जिन्दा कारतूस चार मोबाइल एक बाइक को बरामद किया है।
एक पिस्टल और कारतूस बरामद
एसपी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान के साक्ष्य के आधार पर चार अभियुक्तों की पहचान की गई। गठित टीम द्वारा इस घटना में संलिप्त जिले के मिठाई वार्ड नंबर 6 निवासी सुशील कुमार और सुपौल जिले के राजेश्वरी ओपी अंतर्गत तीनटंगी वार्ड नंबर 13 निवासी प्रभास कुमार को पकड़ा गया। दोनों के घर की तलाशी लेने के दौरान सुनील शर्मा के पास से एक देसी पिस्टल और प्रभास मेहता के पास से चार जिंदा कारतूस किया गया।
जब्त आर्म्स के संदर्भ में इन दोनों की निशानदेही के आधार पर राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही निवासी राजू मंडल उर्फ वीरेंद्र मंडल और जिले के छातापुर थाना अंतर्गत राजेश्वरी ओपी के वार्ड नंबर 10 निवासी सूरज राज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
एटीएम लूट और गार्ड की हत्या के थे आरोपी
इसकी निशान देही पर बीते 7 जून को छीनी गई बैग डायरी तथा घटना में प्रयुक्त उजाला बाइक को जब्त कर लिया गया। एसपी ने बताया कि प्रभास मेहता और सुनील शर्मा कोसी प्रमंडल के कुख्यात अपराधियों में लिस्ट में शामिल है।
बीते वर्ष जदिया थाना अंतर्गत एटीएम लूट करने और गार्ड को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में जेल भी गए थे वर्तमान में न्यायालय द्वारा जमानत पर मुक्त हैं। एसपी ने बताया इन चारो अपराधियों ने राघोपुर थाना इलाके में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।